शिवजी का रहस्यमय मंदिर, जिसकी सीढ़ियों से आती हैं पानी की आवाज

By | 21 August 2023
History of Ganga temple of Garh Mukteshwar

उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में प्राचीन गंगा मंदिर स्थित हैं। इस मंदिर में मां गंगा की प्रतिमा स्थित है। इसके अलावा यहां एक चार मुख वाली ब्रह्मा जी की सफेद प्रतिमा भी है। इस मंदिर में एक चमत्कारी शिवलिंग भी है। जिसके पूजन का विशेष महत्व हैं। गंगा मंदिर का इतिहास अभी तक कोई पुख़्ता साबुत नहीं हैं। की गढ़मुक्तेश्वर गंगा मंदिर की स्थापना कब हुई या किसने की हैं।

गढ़मुक्तेश्वर के प्राचीन गंगा मंदिर का इतिहास | History of Ganga temple of Garh Mukteshwar

गढ़मुक्तेश्वर में प्राचीन गंगा मंदिर के दर्शन करने के लिए 101 सीढिया चढ़ कर जाना होता हैं। कार्तिक माह में इस मंदिर के शिवलिंग के दर्शन करने का विशेष महत्त्व होता हैं इसलिए इस महीने में यहाँ कार्तिक मेला लगता हैं इस मेले में जो राशि आती हैं उसका आठवां हिस्सा मंदिर के रख रखाव के लिए रखा जाता हैं। इस मेले लाखों श्रद्धालु आते हैं जिनकी श्रद्धा महादेव पर होती हैं। इस शिवलिंग के बारे में बताया जाता है कि इसके ऊपर प्रतिवर्ष कार्तिक माह में अपने आप ही एक विशेष आकृति अंकुरित होती देखी जाती है। गढ़मुक्तेश्वर गंगा मंदिर के पुजारी के अनुसार शिवलिंग के ऊपर वह आकृति हर बार अलग आकार एवं रूप में निकलती हैं। पुजारी का कहना है कि कई जानकार अभी तक इस रहस्य का खुलासा नहीं कर पाए हैं कि आखिर ऐसा क्यों और कैसे होता है?

shri krishna janmashtami

Amazing Shiva Temples शिव जी का रहस्यमय मंदिर जिसके बारे में जान कर आप आश्यचकित हो जायगे।

गढ़मुक्तेश्वर में प्राचीन गंगा मंदिर एक ऐसा मंदिर, जिसकी सीढ़ियों से आती हैं पानी की आवाज

Garhmukteshwar Ganga Mandir 80 फिट ऊंचाई पर स्थित हैं। गढ़मुक्तेश्वर में प्राचीन गंगा मंदिर की सीढ़ियां बहुत ही रहस्यमय हैं मंदिर की सीढियाँ बहुत ही अद्भुत पत्थर से बनी हैं। प्राचीन काल में गंगा नदी इन सीढ़ियों तक जल आता था लेकिन अब गंगा नंदी मंदिर से 4 -5 KM दूर हो गयी हैं। लेकिन आश्चर्य की बात तो ये हैं की जब कोई भी व्यक्ति इन सीढ़ियों पर जोर ज़ोर से चढ़ता हैं या पत्थर फेंकता हैं पानी में पत्थर मारने जैसी आवाज आती हैं। जो बहुत मधुर होती हैं। कई वैज्ञानिको ने इसका रहस्य जानने की कोशिश की लेकिन आज तक कोई भी नहीं जान पाया।

GyanAxis.com:- गढ़मुक्तेश्वर में स्थित शिव मंदिर बहुत ही अद्भुत हैं हम उम्मीद करते हैं की ये जानकारी के बारे में आप जान कर बहुत ही आश्यचकित हो गए होंगे। और भी किसी मंदिर के बारें में आप जानना चाहते हो तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताये हम जल्द से जल्द जानकारी शेयर करने की कोशिश करेंगे।
धन्यवाद्

One thought on “शिवजी का रहस्यमय मंदिर, जिसकी सीढ़ियों से आती हैं पानी की आवाज

  1. Pingback: Shri Hanuman Aarti 2023 : श्री हनुमान आरती - Dharmkahani

Leave a Reply