Ayodhya Ram Mandir 2024 : अयोध्या राम मंदिर अब तक कितना दान मिला, भारत व विदेश में सबसे अधिक चंदा किसने दिया?

By | 8 January 2024
Ayodhya Ram Mandir Donation

Ayodhya Ram Mandir Total Donation, Ayodhyadham Pran Pratishtha, Donation sabse pahle kisne diya, total donation, Who donate first, shri ram Pran Pratishtha Muhurat

Ayodhya Ram Mandir अयोध्या का राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना हैं जो की साकार होने जा रहा हैं राम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को स्थापना होने जा रही हैं।  भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए देश ही नहीं विदेशों से रामभक्तों ने दिल खोलकर दान दिया है। जब कोर्ट का फैसला आया की राम मंदिर अयोध्या में बनेगा सभी हिन्दुओ के
रगों में राम भक्ति की लहर दौर गयी। किसी ने भी नहीं सोचा था की इतना दान मिलेगा और राम लला का इतना भव्य मंदिर बन कर त्यार हो जायगा। जहा रामलला के मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी अंतिम चरण में हैं। आपको यह जान कर ही अचम्भा होगा की दान के पैसों के ब्याज से ही मंदिर के एक तल का निर्माण हो गया हैं।

Ayodhya Ram Mandir Total Donation अयोध्या राम मंदिर के लिए कितना दान आया है?

आयोध्या राम मंदिर या कहे अयोध्या धाम के निर्माण के लिए अभी तक 5000 करोड़ से भी ज्यादा राशि प्राप्त हो चुकी हैं। अयोध्या धाम ट्रस्ट यानि श्री राम जन्म भूमि समर्पण निधि अकाउंट में अभी तक 3200 करोड़ प्राप्त हो चुके हैं। बड़े से बड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति से ले कर गरब से गरीब व्यक्ति ने अयोध्या धाम के लिए दान दिया हैं।

जब राम मंदिर निर्माण के बारे सोचा था तब देश में 11 करोड़ का लक्ष्य रखा था लेकिन दिसम्बर तक 5 हजार करोड़ से भी ज्यादा का चंदा प्राप्त हो चूका हैं। ये चमत्कार से कम नहीं हैं। इससे खा जा सकता हैं की अभी भी हिन्दुओ की श्रद्धा और विश्वास कम नहीं हुआ हैं।

Who donated the most for Ramdham ? सबसे अधिक दान किसने दिया?

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ या कहे रामधाम ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक सबसे अधिक दान अध्यात्मिक गुरु और कथावाचक मोरारी बापू ने दिया है। मोरारी बापू को कौन नहीं जनता इनका सनातन धर्म के प्रचार में बहुत बड़ा हाथ हैं।

मोरारी बापू ने राम मंदिर के लिए 11.3 करोड़ रुपये का दान दिया है। इसके अलावा अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में स्थित उनके अनुयायियों ने सामूहिक रूप से अलग से 8 करोड़ रुपये का दान दिया है।

राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपये का दान दिया है। गोविंदभाई ढोलकिया डायमंड कंपनी श्रीरामकृष्णा एक्सपोर्ट्स के मालिक हैं।

Mashik Shivratri Pradeep Mishra Upay 

Who donate first for Ayodhya Ram Mandir / किसने दिया था सबसे पहले चंदा?

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने की शुरुआत 14 जनवरी 2021 को तब के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी. रामनाथ कोविंद ने ही राम मंदिर के लिए सबसे पहले दान दिया था। उन्होंने पांच लाख रुपये का चंदा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया था। उसके बाद से ही सभी ने दान दिया था।

सबसे पहले किस देश ने आयोध्या राम मंदिर के लिए दान दिया था ?

अयोध्या स्थित रामलला के मंदिर या कहें राम धाम के लिए सबसे पहला विदेशी दान अमेरिका से आया था। अमेरिका में बैठे एक राम भक्त (नाम जाहिर नहीं) ने पहले दान के रूप में 11 हजार रुपये मंदिर ट्रस्ट को भेजे थे। सबसे बड़ी बात तो ये है की यह गुप्त दान था राम भक्तो की लीला ही अलग हैं। वे दान भी कर गए और अपना नाम भी नहीं किया।

Pashupatinath Vrat Vidhi

Ayodhya Ram Mandir Pan Pratishtha कब है प्राण प्रतिष्ठा?

रामधाम में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। आयोध्या राम मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी लगभग समाप्त होने वाली है।

Ayodhya Ram Mandir Pan Pratishtha Muhurat

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त का समय 84 सेकंड का है,

12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा।

भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी के हाथों होनी हैं। इस दौरान गर्भ गृह में पीएम मोदी के अलावा चार लोग मौजूद रहेंगे।

gyanaxis.com :- अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जुडी हर जानकारी के लिए ज्ञान एक्सिस पर बने रहिये। और धर्म जुडी कहानियों के लिए विजिट करें धर्मकहानी वेबसाइट को

One thought on “Ayodhya Ram Mandir 2024 : अयोध्या राम मंदिर अब तक कितना दान मिला, भारत व विदेश में सबसे अधिक चंदा किसने दिया?

  1. Pingback: Ayodhya Ram Mandir जानिए रामधाम से जुड़ीं ख़ास बातें जो अपने ना कभी सुनी होगी ना पढ़ी होगी। - gyanaxis.com

Leave a Reply